नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर युवा, मजदूर और किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने और सुनने की कोशिश करते हैं। उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सानमे आती रहती है। अब उन्होंने दिल्ली में श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को सुना।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। इसमें लिखा गया कि, आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के GTB नगर में श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।
बता दें कि, राहुल गांधी अक्सर लोगों के बीच पहुंच जाते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। इससे पहले वो किसान, युवा, मैकेनिक समेत अन्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और जाना।
पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा