रायबरेली। लालगंज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम (Youth Dialogue Program) में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के निशाने पर अडानी रहे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी और जो पीएम ने बोला था, उस पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी आरोप लगाए है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सरकार देश के दो-तीन बड़े अरब पतियों को ही फायदा पहुंचा रही है। जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाते हैं जहां वह डोनाल्ड ट्रंप से मिलते हैं। अमेरिका में पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अडानी के बारे में प्रश्न किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने उसे व्यक्तिगत मामला बता कर टाल दिया। उन्होंने अडानी के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत नहीं की।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ केस चल रहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री इस मामले को व्यक्तिगत बता रहे हैं। पूछा कि यह कैसा जवाब है? अमेरिका की प्रेस प्रधानमंत्री से अडानी के बारे में प्रश्न पूछ रही है और पीएम मोदी कह रहे हैं कि अडानी हमारे मित्र हैं वह अमेरिका के राष्ट्रपति से ऐसा सवाल नहीं पूछेंगे। अडानी के खिलाफ अमेरिका में भ्रष्टाचार का केस है। उन्होंने चोरी की है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि यह पर्सनल मामला है।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की व गलत जीएसटी लागू की। छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। देश का युवा भटक रहा है। यदि रोजगार बढ़ाना है तो छोटे व्यापारियों की मदद करनी पड़ेगी। उनका सम्मान बढ़ाना पड़ेगा। उनकी रक्षा करनी होगी। जीएसटी को बदलना पड़ेगा। छोटे व्यापारियों के लिए बैंक के दरवाजे खोलने पड़ेंगे।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप