Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी,बोले-‘भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं पीएम मोदी, देश चुका रहा है कीमत’

राहुल गांधी,बोले-‘भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं पीएम मोदी, देश चुका रहा है कीमत’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व वायनाड के सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi)  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी Rahul Gandhi)  ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देश में भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं, जिसमें वे खुद भ्रष्टाचार विज्ञान विषय के तहत चंदे का धंधा समेत हर चैप्टर खुद विस्तार से सिखा रहे हैं।’ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से दान की रकम जुटा रही है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘छापेमारी कराकर दान कैसे लिया जाए? दान लेकर ठेके कैसे बांटे जाएं? भ्रष्ट लोगों को धुलने वाली वॉशिंग मशीन कैसे काम करती है? किस तरह से जांच एजेंसियों को रिकवरी एजेंट बनाकर जमानत और जेल का खेल खेला जाता है?’ राहुल गांधी ( Rahul Gandhi)  ने लिखा कि ‘भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं को इस ‘क्रैश कोर्स’ को जरूरी कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है।’ राहुल गांधी के अनुसार ‘I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के इस स्कूल पर ताला लगाकर हमेशा के लिए इस कोर्स को बंद कर देगी।’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  शनिवार को बिहार दौरे पर रहेंगे और भागलपुर में रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के साथ इस रैली में महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे। इनमें राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी शामिल हैं।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
Advertisement