नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब (IYC Chief Uday Bhanu Chib) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। इस मामले में बड़ा बयान देते हुए मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- पार्किंग विवाद में महिला की हत्या, पति पर भी चाकू से हमला; दिल्ली की घटना से इलाके में दहशत
शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर, ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई
उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।
शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।
मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे
अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 24, 2026
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।
सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है, डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ है
पढ़ें :- दिल्ली अग्निकांड: 6 कमरों के लाइसेंस पर चल रहा था 24 कमरों का होटल, कौन है 21 लोगों की मौत का कसूरवार?
राहुल गांधी ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ है।
‘कांग्रेस को अपने ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ताओं पर गर्व है’
कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा कि यूथ कांग्रेस के साथियों ने एक COMPROMISED प्रधानमंत्री की असलियत देश को बताई, देशहित में सवाल पूछा और निडर होकर आवाज उठाई, लेकिन इस डरी हुई कायर सरकार ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब जी और अन्य साथियों को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर लिया। सच्चाई की आवाज को दबाने और हमारे हौसले को तोड़ने की नाकाम कोशिश की- जो नामुमकिन है। कांग्रेस को अपने ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ताओं पर गर्व है। हम सच और संविधान की हिफाजत में अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।