नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सासंद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को नार्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार (Congress candidate from North-East Delhi, Kanhaiya Kumar) और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज (Congress candidate from North West Delhi, Udit Raj) के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर भी किया और लोगों ने उनका हाल चाल भी पूछा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
चुनाव का रिजल्ट आप सभी को चौंका देगा।
INDIA की सरकार बन रही है।
: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/xqFoWhlPPe
— Congress (@INCIndia) May 23, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बतातें चलें कि चुनाव प्रचार के बीच समय निकालकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कनॉट प्लेस (Connaught Place) में आईसक्रीम का लुत्फ भी उठाया। चिलचिलाती धूप में थोड़ी देर के लिए आईसक्रीम खाने के लिए रुके और चॉकलेट आईसक्रीम का लुत्फ उठाया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कनॉट प्लेस (Connaught Place) के आउटर सर्किल में आइसक्रीम कैफे में रुके थे।
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल (Congress Organization General Secretary KC Venugopal) भी थे। इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चार जून को जो रिजल्ट आएगा और जो नतीजे आएंगे वह आप सभी को सरप्राइज करेंगे। उन्होंने कहा कि चार जून का इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।