नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अभी शपथ भी नहीं ली है। इससे पहले NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है।
पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार
उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं। कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है।
नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है।
एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 9, 2024
पढ़ें :- ‘कौन पत्रकार है और कौन रील बनाने वाला, पहचानना मुश्किल’, महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार
उन्होंने कहा कि शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस ‘पेपर लीक उद्योग’ (Paper Leak Industry) से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था। हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को ‘पेपर लीक से मुक्ति’ दिलाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज़ बन कर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मज़बूती से उठाऊंगा।राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि INDIA उनकी आवाज़ को दबने नहीं देगा।