Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-BJP-RSS ने देश को नफरत और अहंकार से भरा विजन दिया

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-BJP-RSS ने देश को नफरत और अहंकार से भरा विजन दिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच गई है। रविवार को राहुल गांधी ने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से श्रीनगर गूंज उठा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के समापन से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेसवार्ता की।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?

इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमारी लड़ाई एक विचारधारा से है। भाजपा और आरएसएस संस्थाओं पर हमले कर रही है। ऐसे में विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा। साथ ही कहा कि, यह यात्रा व्यक्तिगत रूप से मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत और गहरा अनुभव है। मैं देश की जनता, सभी यात्रियों, पुलिस और CRPF के जवानों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि, इस यात्रा ने देश को एक अलग विजन दिया है। जहां BJP-RSS ने देश को नफरत और अहंकार से भरा विजन दिया है। वहीं, कांग्रेस ने देश को मोहब्बत और भाईचारे का विजन दिया है। आज हिंदुस्तान के सामने जीने के यह दो तरीके हैं।

साथ ही कहा कि, मैंने बहुत कुछ सीखा है, लाखों लोगों से मिला हूं। उनसे बात की है। मेरे पास इसका वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। यात्रा का लक्ष्य भारत को एक करना था। यह नफरत और हिंसा के खिलाफ थी…यह मेरे जीवन का सबसे गहरा और सबसे खूबसूरत अनुभव रहा है।

 

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

 

Advertisement