Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर देश की जनता को संदेश देते हुए लिखा कि अपने एक वोट की ताकत (Value of One Vote) समझिये। कहा कि आपका एक वोट देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा।

पढ़ें :- दिवाली से पहले लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विमानों की आवाजाही, 40 अतिरिक्त उड़ानों का होगा संचालन

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका एक वोट 15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों की भर्ती का काम शुरू करवाएगा। 1 जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में ?8,500 रुपये प्रतिमाह खटाखट पहुंचाएगा आपका एक वोट। आपका एक वोट युवाओं को 1 लाख/वर्ष की पहली नौकरी दिलवाएगा। आपको अधिकार देने वाले संविधान की रक्षा करेगा आपका एक वोट।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका एक वोट अपनी सरकार चुनने का अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र बचाएगा। वंचितों के हक़, भागीदारी और आरक्षण की रक्षा करेगा आपका एक वोट। आपका एक वोट जल, जंगल, ज़मीन पर आदिवासियों का अधिकार क़ायम रखेगा और INDIA को दिया आपका हर वोट, मज़बूत लोकतंत्र और सशक्त नागरिक बनाएगा।

पढ़ें :- बेटा होने की भविष्यवाणी गलत निकली तो मुस्लिम बाप-बेटे ने की पुजारी की हत्या, फिर हिन्दू शख्स को फंसाने की रची साजिश

सत्ता से उखाड़ फेंकिए संविधान के विरोधियों को : राहुल गांधी

पढ़ें :- नवरात्र में हर दिन बिहार के इस मंदिर में नवरात्र पर होती है अनोखी बलि, बकरे का नहीं बहाया जाता खून

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार ‘संविधान’ उनसे छीन लेना चाहते हैं। अगर आप संविधान की रक्षा के लिए नहीं खड़े हुए तो आपके अधिकार छीन कर आत्मसम्मान को रोज़ रौंदा जाएगा – जैसा बरेली में हुआ, वो देश भर में होगा। इसलिए अपनी कमर कस लीजिए और सत्ता से उखाड़ फेंकिए संविधान के विरोधियों को।

Advertisement