Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ वाले बयान पर राहुल गांधी का तंज, फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मन की बात जुबान पर आई

पीएम मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ वाले बयान पर राहुल गांधी का तंज, फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मन की बात जुबान पर आई

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) को लेकर नांदेड़ रैली (Nanded Rally) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा था कि कांग्रेस चाहती है कि एससी, एसटी, ओबीसी समाज अलग-अलग जातियों में बंटा रहे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा

पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  के एक हैं तो सेफ हैं वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मन की बात जुबान पर आई। शेयर की गई फोटो में लिखा है एक है तो सेफ हैं और इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उद्योगपति गौतम अदाणी, एनएसए अजीत डोभाल और सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच का फोटो लगाया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली SIR में चुनाव आयुक्त का नाम गलत: आडवाणी-जयशंकर समेत बड़े नाम शामिल, 33 लाख मतदाताओं को नोटिस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections)  को लेकर उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र को जिस सुशासन की जरूरत है, वह महायुति सरकार ही दे सकती है। दूसरी तरफ, महाअघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक और ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए भी झगड़ा हो रहा है।’ इस बयान के बाद लगातार विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को घेर रहा है। संजय राउत, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा था। वहीं भाजपा भी लगातार विपक्ष को घेर रही है।

Advertisement