नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगले सप्ताह (21 और 22 अप्रैल को) अमेरिका दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे ब्राउन यूनिवर्सिटी (Brown University) में भाषण देंगे। वे संकाय सदस्यों और छात्रों से बातचीत भी करेंगे। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 21 और 22 अप्रैल को अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी (Brown University) जाएंगे। वहां वे भाषण देंगे। विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों से कई मुद्दों पर बात करेंगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
उन्होंने कहा कि रोड आइलैंड जाने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता एनआरआई समुदाय (NRI Community) के सदस्यों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।