Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ का राहुल गांधी खोंगजोम युद्ध स्मारक 14 जनवरी को करेंगे शुरुआत

‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ का राहुल गांधी खोंगजोम युद्ध स्मारक 14 जनवरी को करेंगे शुरुआत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार 14 जनवरी मणिपुर (Manipur) के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra)  की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव (संचार) व संसद सदस्य जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस कर दी है। उन्होंने बताया कि कल राहुल गांधी 11 बजे इंफाल पहुंचकर और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक (Khongjom War Memorial) जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस युद्ध स्मारक का महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।

पढ़ें :- लखनऊ में निवेश घोटाले का खुलासा, यूपी पुलिस का एक सिपाही सहित चार गिरफ्तार,CRPF दरोगा फरार

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra)  निकाली थी। यह यात्रा हमारे देश की राजनीति में परिवर्तनकारी क्षण बनकर उभरी थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी कल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra)  की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यानी हमारा पहला कदम भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) था और अब दूसरा कदम भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) है।

पढ़ें :- IND vs AFG Live: धर्मशाला में बारिश के चलते नहीं हो पाया टॉस, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे शुरू होने में देरी

जयराम रमेश ने कहा कि 8 महीने से मणिपुर जल रहा है, लेकिन PM मोदी मणिपुर नहीं आए हैं। मणिपुर में जो हिंसा हुई है, सामाजिक तनाव हुआ है, लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, लोग मारे गए हैं, इस पर PM मोदी ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। मणिपुर के लोगों पर इससे बड़ा अन्याय और कुछ नहीं हो सकता है।

जयराम रमेश कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए INDIA गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण दिया है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए 20-25 लोगों से रोजाना मिलेंगे। गुवाहाटी में राहुल गांधी 23 जनवरी को घोषणा पत्र को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम भी करेंगे। हम आप सभी को यात्रा के लिए निमंत्रण देते हैं, आप सभी इस यात्रा से जुड़ें।’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल जी अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी। कांग्रेस पार्टी के मन में क्या है, इस बारे में राहुल जनता के बीच जाकर बताएंगे। यह एक राजनीतिक दल की यात्रा है। ये वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्रा नहीं। हम सबसे बड़े लोकतंत्र हैं- ये कहते जरूर हैं लेकिन हकीकत है कि आज लोकतंत्र कम और एकतंत्र ज्यादा है।

पीएम मोदी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत है कि ‘पिछले 10 साल, अन्याय के काल’ रहे हैं। पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है, उसी को ध्यान में रखते हुए ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि इंफाल में सरकारी स्थान का उपयोग करने के हमारे बार-बार अनुरोध को शुरू में अस्वीकार कर दिया गया था, लेकिन अंततः राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के बाद हमें कुछ प्रतिबंधों के साथ अनुमति मिल गई।नतीजतन, प्रतिबंधों को देखते हुए, हमने वैकल्पिक स्थानों का पता लगाने का विकल्प चुना और अंततः खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर पर बस गए, जो निजी स्वामित्व में है, न कि सरकारी भूमि।

पढ़ें :- दिल्ली के लोगों को महंगाई का एक और झटका, अब इतने यूनिट से अधिक बिजली खर्च पर बढ़ेंगी दरें
Advertisement