Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी जी 90 प्रतिशत छात्रों की शिक्षा में छात्रवृत्ति और बदहाल छात्रावास बनते हैं बाधा, पुस्तकालयों में बुनियादी सुविधाएं हैं नदारद : राहुल

मोदी जी 90 प्रतिशत छात्रों की शिक्षा में छात्रवृत्ति और बदहाल छात्रावास बनते हैं बाधा, पुस्तकालयों में बुनियादी सुविधाएं हैं नदारद : राहुल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पत्र लिखकर वंचित समुदायों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति (Scholarships) में देरी की ओर ध्यान दिलाया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने अपने पत्र में देश के दलित, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों के हित में फैसले लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवासीय छात्रावासों की स्थिति ‘दयनीय’ है। कांग्रेस सांसद ने मैट्रिक पास करने के बाद हाशिए पर पड़े समुदायों के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति (Scholarships) के भुगतान में होने वाली देरी का मुद्दा भी उठाया।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

90 फीसदी छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से अपील की है कि छात्रों से जुड़े इन दो मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि हाशिए पर पड़े समुदायों से आने वाले 90 प्रतिशत छात्रों की शिक्षा में छात्रवृत्ति और छात्रावास के कारण बाधा आती है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

बिहार दौरे पर छात्रों से मुलाकात का भी जिक्र

अपने बिहार दौरे के अनुभव का उल्लेख कर राहुल ने कहा, बिहार के दरभंगा में आंबेडकर छात्रावास (Ambedkar hostel) के हाल के दौरे के दौरान छात्रों ने शिकायत की। एक ही कमरे में 6-7 छात्रों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। शौचालय बदहाल हैं। पीने का पानी भी असुरक्षित है। भोजनालय की सुविधा नहीं मिलती। पुस्तकालयों या इंटरनेट जैसी बुनियादी सेवाएं भी नदारद हैं।

Advertisement