अमेठी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का सोमवार को 37वें दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आज देश के युवा मोबाइल फोन पर घंटों वीडियो देखते रहते हैं, एक दूसरे को वीडियो भेजते रहते हैं, लेकिन अडानी-अंबानी के बेटे मोबाइल में वीडियो नहीं देखते, वो अपने पैसे गिनते हैं। उसी तरह अमित शाह (Amit Shah) का बेटा जिसे बैट पकड़ना नहीं आता, आज हिंदुस्तान के क्रिकेट को चला रहा है। ये इस देश की सच्चाई है।
पढ़ें :- लखनऊ में पुलिस पर अनदेखी का आरोप, छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान
LIVE: Congress President Shri @kharge and Shri @RahulGandhi address the public in Amethi, Uttar Pradesh. #BharatJodoNyayYatra https://t.co/GlC6WuQ54p
— Congress (@INCIndia) February 19, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए PM मोदी ने बड़ी-बड़ी दीवारें बनवा रखी हैं। देश का किसान MSP ही तो मांग रहा है। मोदी सरकार अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ़ कर सकती है, लेकिन किसान को MSP नहीं दे सकती। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कहा दिया है- हम किसानों को MSP की लीगल गारंटी देंगे। उत्तर प्रदेश में मेरे पास कई युवा आए, जिन्होंने मुझे बताया कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां जो भी परीक्षा होती है, उसका पेपर लीक हो जाता है। उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, ये यहां की सच्चाई है।
पढ़ें :- यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! दिवाली से पहले योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और सामान्य वर्ग के गरीबों की कोई जगह नहीं है। देश के बजट के हर ₹100 में दो तिहाई आबादी का हिस्सा सिर्फ ₹6 है। इस वर्ग के साथ हो रहा भयंकर अन्याय देश को अंदर से खोखला बना रहा है। इसलिए देश को मज़बूत बनाने की दिशा में कांग्रेस दो क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है! पहला कदम है जातिगत जनगणना, जो देश का X-Ray होगा। दूसरा कदम धन-संसाधन की मैपिंग है, जिससे पता चल जाएगा कि किसके पास क्या है और कितना है। दो तिहाई वंचित आबादी को देश की तरक्की का भागीदार बनाए बिना भारत की समृद्धि असंभव है। कांग्रेस ‘भारत बनाने वालों’ के साथ न्याय कर एक सशक्त और समृद्ध भारत की नींव रखेगी।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में किसान, युवा, गरीब और छोटे व्यापारी हमारे पास आए और उन्होंने अपने दिल की बात मुझे बताई। किसी ने महंगाई की बात की, किसी ने बेरोजगारी की बात की तो किसी ने GST की शिकायत की। पहली यात्रा में मैं यहां से नहीं गुजरा, इसलिए अब मैं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर अमेठी में आपके सामने हाजिर हूं। मणिपुर में आग लगी हुई है। वहां पर मोदी सरकार ने दो वर्गों के बीच लड़ाई करवा दी है। मणिपुर में लोगों को मारा गया है, घर जला दिए गए हैं। वहां पर सिविल वार जारी है। लेकिन आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर नहीं गए।