पंचकुला। हरियाणा के पंचकुला में बुधवार को आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ (Samvidhan Samman Sammelan) को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता व वायनाड से सासंद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि संविधान सिर्फ किताब नहीं है, ये ‘ट्रांसफर ऑफ पॉवर’ की प्रक्रिया है। अगर आप देश की जनसंख्या देखेंगे तो करीब 90% आबादी दलित, आदिवासी, OBC और अल्पसंख्यक है। संविधान कहता है कि देश में हर व्यक्ति के साथ समान बर्ताव होना चाहिए। ऐसे में मेरा सवाल है कि 90% के पास कितनी भागीदारी है?
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
संविधान सिर्फ किताब नहीं है, ये 'ट्रांसफर ऑफ पॉवर' की प्रक्रिया है।
अगर आप देश की जनसंख्या देखेंगे तो करीब 90% आबादी दलित, आदिवासी, OBC और अल्पसंख्यक है।
संविधान कहता है कि देश में हर व्यक्ति के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।
ऐसे में मेरा सवाल है कि 90% के पास कितनी भागीदारी… pic.twitter.com/J9a1ODjizy
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
— Congress (@INCIndia) May 22, 2024
हिंदुस्तान के संविधान ने देशवासियों को कई अधिकार दिए हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी और BJP के नेता संविधान को खत्म करना चाहते हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं- दुनिया की कोई ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दो मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए, लेकिन आदिवासी मुख्यमंत्री अब भी जेल में हैं। वे पहले जेल गए लेकिन अब तक बाहर नहीं आए,नेशनल मीडिया उनको भूल ही गया है। मायावती भ्रष्ट हैं, लेकिन नवीन पटनायक भ्रष्ट नहीं है, लालू यादव भ्रष्ट हैं, बड़ी अजीब बात है अपने आप फ्रेमिंग हो जाती है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पुणे में 17 साल का बच्चा शराब पीकर पोर्श गाड़ी चलाता है, 2 लोगों को मार देता है और उससे कहा जाता है कि निबंध लिखो। अगर वह निबंध लिखेगा तो बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, टेम्पो ड्राइवर से भी निबंध लिखाओ।