Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से लागू होंगी नई शर्तें

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से लागू होंगी नई शर्तें

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। IRCTC वेबसाइट और ऐप पर तत्काल टिकट बुकिंग (IRCTC Tatkal Ticket Booking)  के लिए 1 जुलाई 2025 से आधार कार्ड अनिवार्य होगा। यात्रियों को अपना आधार नंबर IRCTC प्रोफाइल से लिंक और वेरीफाई कराना होगा। 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

नए नियम के मुताबिक, तत्काल बुकिंग (Tatkal Booking)शुरू होने के पहले 30 मिनट तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, जिससे आम यात्रियों को प्राथमिकता मिल सके। नए नियमों के तहत 1 जुलाई 2025 से AC क्लास की टिकट बुकिंग सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और Non-AC क्लास की टिकट बुकिंग सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक एजेंट्स के लिए प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था यात्रियों को प्राथमिकता देने और बुकिंग प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने दी है। रेलवे ने यह भी कहा है कि टिकट बुक कराने वाले जिन लोगों की आईडी आधार से लिंक होगी, ऐसे लोगों को तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता दी जाएगी। आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को भी तत्काल विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में सिस्टम पर टिकट बुक कराने की इजाजत नहीं है। ऐसे में जिन लोगों के अकाउंट आधार से लिंक होंगे, रेलवे की घोषणा के मुताबिक उन्हें टिकट बुक कराने में अधिक सहूलियत होगी।

Advertisement