India vs Pakistan Match Weather : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। इस मैच का फैंस लंबे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोलंबो की वेदर रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है, जिससे मैच के समय लगातार बारिश हो सकती है।
पढ़ें :- भारत से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान टीम में आया भूचाल, बाबर आजम-शाहीन आफरीदी होंगे टीम से बाहर!
नेचुरल हैज़र्ड्स अर्ली वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि मैच के समय ही खराब मौसम बन सकता है, जिससे मैच में देरी या छोटा होने की संभावना बढ़ सकती है। श्रीलंका के मौसम विभाग के बयान में कहा गया, “15 फरवरी के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।” इसके अलावा, मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर ने भी 15 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है।
एक्यूवेदर डेटा से पता चलता है कि कोलंबो के खेतारामा इलाके में, जहां स्टेडियम है, मैच के दिन सुबह और दोपहर में बारिश होने की 70-80 परसेंट संभावना है। शाम को खतरा थोड़ा कम हो जाता है, लेकिन हल्की बारिश की उम्मीद अभी भी है, जिससे भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टॉस में देरी हो सकती है या खेल में रुकावट आ सकती है। वहीं, बार-बार रुकावट से ओवरों की संख्या कम हो सकती है और मैच छोटा हो सकता है।