Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajasthan Assembly Election 2023 : अमित शाह बोले- राजस्थान में अगली सरकार भाजपा की बनेगी,हर क्षेत्र में फेल हुई कांग्रेस

Rajasthan Assembly Election 2023 : अमित शाह बोले- राजस्थान में अगली सरकार भाजपा की बनेगी,हर क्षेत्र में फेल हुई कांग्रेस

By संतोष सिंह 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी है। जयपुर में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने कहा कि ‘बीते छह महीने से मैं राजस्थान आ रहा हूं। इस दौरान मैंने पूरा राजस्थान घूमा है और मैं ये बात पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। लोगों में बदलाव की चाह है। राजस्थान को लोगों ने कांग्रेस सरकार को विदाई देने का मन बना लिया है क्योंकि वह हर क्षेत्र में असफल हुई है।

पढ़ें :- आप इस चुनाव में अपना वोट, देश और अपने भविष्य के लिए दीजिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान ने हमेशा मोदी जी के साथ खड़ा रहकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी की सभी सीटें भाजपा के खाते में देकर राजस्थान की जनता ने हमेशा मोदी जी को अपना समर्थन दिया है। शाह ने कहा कि ‘लाल डायरी कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है। भारतीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मंत्रालय के कपबोर्ड से 2.35 करोड़ नगद और एक किलो सोना मिले, लेकिन इस पर भी सीएम अशोक गहलोत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैंने कभी भी किसी को भ्रष्टाचार पर इतना नरम रुख अपनाते नहीं देखा। बीते 5 साल में कांग्रेस ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का परिचय दिया है। इससे राजस्थान की जनता बहुत त्रस्त है। 5 साल में, राजस्थान में अगर सबसे खराब स्थिति किसी की रही है तो महिलाओं और दलितों की रही है।

पढ़ें :- राजधानी दिल्ली के दो बड़े सरकारी अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी,सर्च अभियान तेज

अमित शाह ने कहा कि गहलोत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति चरम सीमा पर है। 5 साल में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए हैं। वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण गहलोत सरकार ने दंगाइयों पर कोई ठोक कार्रवाई नहीं की। भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजस्थान में करोडों लाभार्थियों को केन्द्र की योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया है।

अमित शाह ने कहा कि सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर चलाया, अलवर में शिवलिंग को ड्रिलिंग मशीन से तोड़ दिया, कठूमर में गौशाल पर बुलडोजर घुमा दिया, राजस्थान में ऐसे तुष्टिकरण के कई मामले देखने को मिले हैं। राजस्थान में पिछले 5 साल में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुकदमे दर्ज हुए हैं। 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, 15 हजार से ज्यादा कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, प्रतिदिन 19 बलात्कार के मामले राजस्थान में सामने आए हैं।

शाह ने कहा कि  कांग्रेस की लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक है। यहां कई सारे गबन के मामले हुए हैं। सचिवालय में 2 करोड़ 35 लाख और एक किलो सोना मिला है। इसके बावजूद गहलोत सरकार की पेट का पानी नहीं हिलता। राजस्थान में किसानों का हाल भी बेहाल है। 10 दिनों के अंदर कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आई गहलोत सरकार 5 साल में 5 प्रतिशत किसानों का भी कर्ज माफ नहीं किया।

भर्तियों में पेपर लीक के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में 15 से अधिक मामले पेपर लीक के आए हैं, ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ है। इसलिए जनता ने मन बना लिया है कि इस बार जनता जादूगर बनकर कांग्रेस सरकार को गायब कर देने वाली है और 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने वाली है। आज मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता एकजुट होकर भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए खड़ी है। 3 दिसंबर को, यहां सारे रिकॉर्ड तोड़कर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

पढ़ें :- उसूलों से कोई समझौता नहीं...रायबरेली में विधायक अदिति सिंह की पोस्‍ट से BJP की बढ़ी टेंशन
Advertisement