नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani) को हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया है। देवनानी एक बैठक में शामिल होने के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हुए थे। जहां, उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया। जानकारी के मुताबिक, देवनानी को पटना से दिल्ली लाया जा रहा है। शुरू में उन्हें पटना के पीएमसीएच स्थित इंदिरा गांधी कार्डियोलॉजी संस्थान (Indira Gandhi Cardiology Institute at PMCH) में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।
पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान
वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) पटना में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन (Two-day All India Presiding Conference) में शामिल होने पहुंचे थे। इस बीच उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया। फिलहाल उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि देवनानी को दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया जा सकता है।