Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं, वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने के बाद भजनलाल शर्मा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

वहीं, अब 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही मुख्यमंत्री, दो​नो डिप्टी सीएम समेत अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं जिनमें से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं थी।

बता दें कि, मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। वहीं, पीएम मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे।

 

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement