Rajasthan Royals New Owners: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले काल सोमानी ने 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 15286 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण कर लिया है। फ्रेंचाइजी की मौजूदा शेयरहोल्डर काल सोमानी ने जयपुर की इस टीम को लगभग 1.6 अरब डॉलर में खरीदा है। टाइम्स ग्रुप, जो इस दौड़ में शामिल था, बोली लगाने की रेस में दूसरे नंबर पर रहा।
पढ़ें :- RCB को लगा बड़ा झटका! यश दयाल पूरे आईपीएल सीजन से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह
दरअसल, काल सोमानी (Kal Somani) एक ऐसे ग्रुप की अगुवाई करेंगे जिसमें वॉलमार्ट भी शामिल है। उनके ग्रुप ने रॉयल्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। रॉयल्स आईपीएल की शुरुआती आठ फ़्रैंचाइज़ियों में से एक है। उम्मीद है कि 2026 सीज़न के बाद वे UK में रहने वाले मनोज बदाले (इमर्जिंग मीडिया) से टीम की कमान संभाल लेंगे।एरिज़ोना के स्कॉट्सडेल के रहने वाले काल सोमानी (Kal Somani) 50 साल से ज़्यादा उम्र के हैं।
क्रिकेट के अलावा सोमानी की दिलचस्पी गोल्फ़ में भी है। वे ‘मोटर सिटी गोल्फ़ क्लब’ के संस्थापकों में से एक हैं। इस क्लब का गोल्फ़ के दिग्गज खिलाड़ी टाइगर वुड्स के साथ जुड़ाव है। उनके बेटे अर्जुन सोमानी US जूनियर सर्किट में एक उभरती हुई प्रतिभा हैं। सोमानी की दिलचस्पी पढ़ाई-लिखाई से लेकर खेल-कूद तक कई क्षेत्रों में है। वे कई कंपनियों के संस्थापक भी हैं।