Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rajnigandha : इस पौधे से घर में आता है पैसा, मकान में इस दिशा में लगाए

Rajnigandha : इस पौधे से घर में आता है पैसा, मकान में इस दिशा में लगाए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rajnigandha :पौधे घर के माहौल को खुशनुमा बना देते है। खुशबूदार  पौधों की महक से घर के हर कोनों में खुशबू बिखरी रहती है।  माना जाता है कि घर में बिखरी रजनीगंधा की महक सिर्फ माहौल को खुशनुमा ही नहीं बनाती, बल्कि बंद किस्मत के ताले भी खोलते है।  वास्तुशास्त्र  में रजनीगंधा का पौधा बहुत प्रभावी माना गया है। माना जाता है कि रजनीगंधा का पौधा सही जगह लगाने से घर में धन धान्य की वर्षा तो होती है, सम्मान भी बढ़ता है। आइये जानते हैं इस पौधे को किस दिशा में लगा कर इसका फायदा लिया जाता है।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

1.रजनीगंधा के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाया जाना चाहिए। माना जाता है कि वास्तुशास्त्र के मुताबिक पूर्व दिशा या फिर उत्तर दिशा में लगाएं, ये पौधा घर की सुख समृद्धि में इजाफा करता है।

2. पूर्व या उत्तर में लगे हुए रजनीगंधा के पौधे से घर के सदस्यों की तरक्की की राह खुलती है।

3.बेडरूम के पूर्वी या उत्तरी कोने की तरफ रजनीगंधा का पौधा लगाने से पति पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं, ऐसी मान्यता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त
Advertisement