नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Bollywood Actor Rajpal Yadav) ने आज गुरुवार को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने चेक बाउंस केस (Cheque Bounce Case) में उनकी सजा के सिलसिले में समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्हें तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में सरेंडर का आदेश दिया था।
पढ़ें :- नेपाली चाय पर भारत की डिजिटल और लैब स्ट्राइक, 83 फैक्ट्रियां ठप, करीब 60 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट
जानें कब किया आत्मसमर्पण?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जेल के एक सूत्र ने बताया कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने आज गुरुवार को शाम 4 बजे जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। अब जेल अधिकारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करेंगे’। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने बीते दिन बुधवार को राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।