नई दिल्ली। नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) ने आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चौधरी मोहम्मद रामजान, सज्जाद किचलू और शम्मी ओबेरॉय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के महासचिव नासिर असलम वानी (General Secretary Nasir Aslam Wani) ने जानकारी देते हुए कहा कि चौथी सीट को लेकर अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और इस पर जल्द विचार किया जाएगा।
पढ़ें :- मोदी सरकार के मंत्री ने राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा, मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) द्वारा घोषित उम्मीदवारों के नाम से साफ है कि पार्टी अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को महत्व दे रही है। जल्द ही चौथे उम्मीदवार के नाम पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।