Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफिकेशन पर राकेश टिकैत, बोले- देश की बेटी साजिश के अखाड़े में हार गई

विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफिकेशन पर राकेश टिकैत, बोले- देश की बेटी साजिश के अखाड़े में हार गई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को फाइनल मुकाबले से ठीक पहले अयोग्य करार दे दी गई। इसके साथ ही गोल्ड मेडल का सपना देख रहीं विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के साथ ही पूरे देश के खेल प्रेमियों का सपना टूट गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुकाबले से ठीक पहले वजन कराए जाने पर उनका वेट 100 ग्राम अधिक पाया गया। इस मामले ने जहां पूरे देश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया तो वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (National spokesperson of Bhartiya Kisan Union Rakesh Tikait )  ने सोशल मीडिया  साइट एक्स पर लिखा कि यह एक बेहद दुखद खबर है कि देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया, लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है। देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
Advertisement