Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राकेश टिकैत,बोले- अजय मिश्र टेनी को सरकार ने नहीं हटाया, मंत्री को जनता ने हटा दिया

राकेश टिकैत,बोले- अजय मिश्र टेनी को सरकार ने नहीं हटाया, मंत्री को जनता ने हटा दिया

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि सरकार ने तो अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) को नहीं हटाया, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें हटा दिया। अयोध्या के बारे में टिकैत ने कहा कि जहां मंदिर है, वहां तो विकास हुआ। पश्चिम दिशा में कोई विकास नहीं हुआ। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल में गुरुवार को लखीमपुर पहुंचे थे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा कि गांवों में किसानों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। सरकार, सस्ते में जमीन खरीदकर महंगे दामों पर बेच रही है। अगर आप जमीन अधिग्रहण कर रहे हो तो सीधे व्यापारी से करा दो। इसके लिए अयोध्या में भी बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल ने तिकुनिया कांड के पीड़ितों से मुलाकात की है। उनकी समस्याओं को जाना है। मोर्चे की दिल्ली में होने वाली बैठक में इन बातों पर चर्चा होगी।

Advertisement