Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राकेश टिकैत, बोले- देश में पूंजीपतियों की सरकार, किसानों को डराने का काम कर रही है मोदी सरकार

राकेश टिकैत, बोले- देश में पूंजीपतियों की सरकार, किसानों को डराने का काम कर रही है मोदी सरकार

By santosh singh 
Updated Date

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (National spokesperson Chaudhary Rakesh Tikait) ने कहा कि देश में भाजपा (BJP) की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों की अब तक कोई मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीण बाजार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। साप्ताहिक पैठ लगाने वालों को तंग किया जा रहा है। सरकार किसानों को डराने का काम कर रही है।

पढ़ें :- US में वोटिंग से ठीक पहले अमेरिकी सेना ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप को बनाया निशाना

भाकियू (BKU)  ने सिसौली में शनिवार को अपनी पंचायत बुलाई है। संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) के साथ है, उन्हें अपने फैसले से भी अवगत कराया जाएगा।

Advertisement