Raksha Badhan Shubh Yog 2024 : रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास के खूबसूरत बंधन का पर्व है। हर साल श्रावण मास के आखिरी दिन मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 03 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और उसी दिन रात 11 बजकर 55 मिनट पर इसका समापन होगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर पवित्र धागा बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उसे मिठाई खिलाती है।
पढ़ें :- Navratri Fasting Smart Tips : नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स , तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे
इस साल पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शोभन योग बन रहा है। ये सभी योग शुभ माने जाते हैं। यह माना जाता है कि इन योगों में भाइयों की कलाई पर बंधी गई राखी का प्रभाव और अधिक शुभ होता है। इस बार भद्रा और पंचक का साया भी रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधने से बचना चाहिए।
राखी बांधने का मुहूर्त (Raksha Badhan Shubh Yog)
रक्षाबंधन का समय – दोपहर 1: 30 से रात 9:06 तक
राखी बांधने का समय – दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 19 मिनट तक
अवधि – 2 घण्टे 37 मिनट
रक्षाबंधन में प्रदोष काल का मुहूर्त – शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक
अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट
मंत्र का उच्चारण करना चाहिए
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।