Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan-2024 : रक्षा बंधन पर बनने वाला है दुर्लभ संयोग , शनिदेव की भी कृपा रहेगी

Raksha Bandhan-2024 : रक्षा बंधन पर बनने वाला है दुर्लभ संयोग , शनिदेव की भी कृपा रहेगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan-2024 : भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबधन (Raksha Bandhan)  इस साल सावन पूर्णिमा 19 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। त्योहार पर बहने अपने भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उनसे अपनी रक्षा का प्रण लेंगी। इस साल सावन माह के अंतिम दिन और रक्षा बंधन के दिन खास योग और संयोगों का निर्माण होने वाला है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों के अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्ध योग, रवि योग, शोभन योग के साथ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही सावन पूर्णिमा सोमवार को है। इस दिन चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रदेव के स्वामी स्वयं भोलेनाथ हैं। इस दिन सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति हो रही है। इससे शुक्रादित्य, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग बन रहा है। ग्रहों और योगों के कारण कुछ राशियों पर भगवान शिव के साथ साथ शनिदेव की भी कृपा रहेगी।

राखी थाली में रखें ये सामग्री
रोली, कुमकुम, अक्षत (साबुत चावल), पीली सरसों के बीज, दीपक, राखी, नारियल, मिठाई और भाई के लिए कपड़े या रूमाल रखें।

 मंत्र का उच्‍चारण करना चाहिए 
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Advertisement