Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर बहनें भाई को रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधतीं है। भाई उनकी ताउम्र रक्षा करने का वचन देता है। श्रावणी पूर्णिमा की तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। रक्षा बंधन 2024 सोमवार, 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस शुभ दिन की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों से करनी चाहिए। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधें, आरती करें और उपहारों का आदान-प्रदान करें। परिवार में अपने बचपन की यादों को साथ में ताज़ा करने में कुछ समय बिताएँ। कहानियाँ साझा करें, पुरानी तस्वीरें देखें या कोई पसंदीदा फ़िल्म देखें।
पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani : संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
रक्षा बांधने के लिए आरती की थाली का इस दिन विशेष महत्व है।रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को स्पेशल बनाने के लिए आप राखी की थाली को स्पेशल तरीके से सजाएं।
राखी थाली में रखें ये सामग्री
रोली, कुमकुम, अक्षत (साबुत चावल), पीली सरसों के बीज, दीपक, राखी, नारियल, मिठाई और भाई के लिए कपड़े या रूमाल रखें।
मंत्र का उच्चारण करना चाहिए
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।