Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rakshabandhan Astro Tips : भाई की राशि के रंग अनुसार बहनें बांधें राखी , समृद्धि आती है

Rakshabandhan Astro Tips : भाई की राशि के रंग अनुसार बहनें बांधें राखी , समृद्धि आती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rakshabandhan Astro Tips : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र संबंध को और भी मजबूत करता है। साल 2024 में रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनों को  अपने भाइयों को उनके राशि की रंग के अनुसार की राखी बांधनी चाहिए। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, यदि राखी का रंग और डिज़ाइन राशि के अनुसार चुना जाए, तो इससे भाई के जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं, भाई के जीवन से कई बलाएं ऐसा करने से टल जाती हैं। वहीं भाई के साथ-साथ बहन के जीवन में भी सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

मेष और वृश्चिक: इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल ग्रह है, जिन्हें लाल रंग का स्वामित्व प्राप्त है। इसलिए जिन बहनों के भाई मेष या वृश्चिक के राशि के हैं, लाल, मैरून आदि रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस रंग की राशि आपके भाई में एक नई साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा।

वृषभ और तुला राशि: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के अधिपति माने गए। इन दोनों राशियों के व्यक्ति के लिए सफेद, क्रीम कलर और गुलाबी रंग बेहद शुभ होता है। इन राशि के अपने भाई की सौभाग्य में वृद्धि के लिए बहनों को इन रंगों वाली राखी लेनी चाहिए।

मिथुन और कन्या राशि: जिन बहनों के भाई मिथुन या कन्या राशि के हैं, उन्हें हरे रंग की राखी बांधने की प्राथमिकता देनी चाहिए। इन दोनों के राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें हरे रंग का स्वामित्व प्राप्त है। अपने भाई को स्वस्थ, स्मार्ट और धनवान बनाने के लिए आपको इस रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें उजला, बेहद हल्का नीला, रुपहला यानी चांदी जैसा रंग काफी प्रिय है। इस रंग की राखी बांधने से मन शांत रहता है, जीवन से तनाव दूर होता है और समृद्धि आती है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह राशि: जिन बहनों के भाई सिंह राशि के हैं, उन्हें लाल और सुनहरे यानी सोने के जैसे रंग वाली राखी बांधनी चाहिए, ताकि आपके भाई का समाज में शोहरत बढ़ सके, मान-सम्मान प्राप्त हो और जीवन सुखमय हो।

धनु और मीन राशि: इन दोनों राशियों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। चूंकि गुरु ग्रह को पीला, नारंगी और केसरिया रंग बेहद प्रिय है, इसलिए बहनें अपने भाइयों को इन रंगों वाली राखियां बांध सकती हैं। ये तीनों रंग सौभाग्य, धन, समृद्धि और ज्ञान के रंग हैं।

मकर और कुंभ राशि: यदि आपके भाई मकर या कुंभ राशि के हैं, तो आपको उन्हें नीला, भूरा या कत्थई रंग की राखी बांधनी चाहिए, ताकि वे जीवन में उन्नति कर कर सकें।

Advertisement