Ram Navami 2026 : नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी पर इस बार ग्रहों का बहुत शुभ योग बनने जा रहा है। इस रामनवमी भगवान राम के साथ-साथ मां दुर्गा की विशेष कृपा बन रही है। रामनवमी पर कई दुर्लभ ग्रहों के संयोग में , जिसमें शुक्र का राशि परिवर्तन, सूर्य-शनि-शुक्र की युति और गुरु-मंगल की विशेष स्थिति शामिल है। यह योग मेष सहित कई राशियों के लिए धन, सफलता और सौभाग्य लेकर आएगा। इस दौरान शुभ योगों के कारण आध्यात्मिक कार्यों और पूजा-पाठ के लिए विशेष अवसर बनेगा।
पढ़ें :- Ram Navami 2026 : रामनवमी पर आज करें इस मुहूर्त में श्रीराम का पूजन, जानें पूजा विधि
शुक्र का गोचर : 26 मार्च 2026 को शुक्र अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जो धन और सुख में वृद्धि लाएगा
त्रिग्रही योग और युति : मार्च के अंतिम सप्ताह में सूर्य, शनि और शुक्र मीन राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि मंगल और बुध कुंभ राशि में हैं
राजयोग का निर्माण : रामनवमी के आस-पास विशेष ग्रहों की स्थिति से मालव्य और अन्य शुभ राजयोग बन रहे हैं
प्रभावी राशियाँ: मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह संयोग अत्यधिक शुभ रहेगा