Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ram Rahmi: राम रहमी को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार आएगा जेल से बाहर

Ram Rahmi: राम रहमी को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार आएगा जेल से बाहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार मेहरबान है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिल गयी है। 15वीं बार राम रहीम रविवार शाम या सोमवार सुबह जेल से बाहर आएगा और कड़ी सुरक्षा में सिरसा डेरे के लिए रवाना होगा।

पढ़ें :- हरियाणा में पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या को लेकर सरकार पर बिफरी कांग्रेस सांसद शैलजा, बोलीं-'सिस्टम पर भरोसा नहीं बचा'

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले पिछले अगस्त 2025 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल की यह अवधि सिरसा डेरे पर व्यतीत की गई थी। अबकी बार भी 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में कटेगी।

दरअसल, सरकार की मेहरबानी के कारण राम रहीम को पिछले 2025 में तीन बार पैरोल मिली थी। 2025 में राम रहीम को फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो व अगस्त में 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। साथ ही 2017 से अब तक 14 बार पैरोल या फरलो मिल चुकी है। अब 15वीं बार जेल से बाहर आएगा।

बता दें कि, गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 2019 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उसे दोषी ठहराया गया था। यही नहीं, 2002 में अपने ही मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। हालांकि, इस साल मई 2024 में उसे और चार अन्य आरोपियों- अवतार सिंह, कृष्ण लाल, जसबीर सिंह और सबदिल सिंह को “दोषपूर्ण और संदिग्ध जांच” का हवाला देते हुए बरी कर दिया गया।

पढ़ें :- IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या हमारे समाज और सिस्टम की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी : राहुल गांधी
Advertisement