Prem Sagar Passed Away : बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के बेटे और निर्माता प्रेम सागर (Prem Sagar) का रविवार सुबह 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Kandy Hospital) में भर्ती थे। रविवार सुबह डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट (Pawanhans Crematorium) पर किया जाएगा।
पढ़ें :- अभिनेत्री सरगुना मेहता अपने पहले बच्चे को लेकर भड़की, कहा- बेबुनियाद खबरे न फैलाए, पति रबि दुबे की फिल्म रामायण आएगी दिवाली पर
प्रेम सागर ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से 1968 बैच में प्रशिक्षण लिया। यहीं से उनकी तकनीकी समझ और फोटोग्राफी-सिनेमैटोग्राफी का नजरिया और गहरा हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस सागर आर्ट्स से जुड़े, जिसने भारतीय टेलीविजन पर अमिट छाप छोड़ी।
पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
रामानंद सागर (Ramanand Sagar) को टीवी सीरीज ‘रामायण’ (1987, दूरदर्शन) के लिए जाना जाता है, जिसने भारतीय टेलीविजन इतिहास में सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान बनाई। प्रेम सागर ने इस बैनर के कई प्रोजेक्ट्स में बतौर स्टिल फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर योगदान दिया। टीवी सीरीज ‘अलिफ लैला’ (TV Series ‘Alif Laila’) के वह डायरेक्टर रहे, जबकि हाल के वर्षों में उन्होंने धार्मिक प्रोजेक्ट्स ‘काकभुशुंडी रामायण’ (2024) और ‘कामधेनु गौमाता’ (2025) का निर्माण किया।