Bollywood Updates: रणबीर कपूर की रामायण मूवी में काम करने जा रही एक्ट्रेस ने एक घटना साझा करते हुए कहा कि, एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजत के उनकी कार में कैसे घुस गया था।
पढ़ें :- ‘धुरंधर’ की आयशा खान की गुपचुप सगाई वाली खबरों ने मचाई हलचल? कौन है ये मिस्ट्री मैन
जिस फिल्म का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है, उसने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है! बात हो रही है नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायणम् की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् के म्यूजिक राइट्स T-Series ने लगभग ₹75 करोड़ के एडवांस में खरीद लिए हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा।
इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के दमदार किरदार में नज़र आएंगे। लेकिन इस फिल्म में मंथरा का किरदार निभाने जा रही काजल अग्रवाल उनके साथ सेट पर हुआ एक किस्सा साझा किया है जिससे वह काफी डर गयी थी। रिपोर्टस के मुताबिक, काजल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह फिल्म की सूटिंग खत्म कर अपने कारवां यानि वैनिटी वैन में आराम कर रही थी तभी एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजत के अंदर घुस आया। इतना ही नहीं अंदर आते ही उसने अपनी शर्ट उतार दी और छाती पर बने काजल नाम के टैटू को दिखाने लगा। यह देख काजल अग्रवाल सन्न रह गयी और यह उनके लिए इतना शॉकिंग था कि एक्ट्रेस का हाथ-पैर थोड़ी देर के लिए कापने लगा।
उन्होनें बताया कि मैंने माना कि वह मेरा बड़ा फैन है जिस कारण उसने मेरे नाम का टैटू बनवाया लेकिन इस तरह से उसको शो करना बहुत ही शर्मिंदगी भरा है। काजल ने उस डायरेक्टर से कहा कि ऐसे किसी महिला की इजाजत के बिना उसके कमरे या गाड़ी में घुस जाना और इस तरह से हरकत करना एकदम बर्दाश्त के बाहर है। कोई कितना भी बड़ा फैन क्यों न हो इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। अभिनेत्री ने उस असिस्टेंट डायरेक्टर को चेतावनी देतो हुए वहां से बाहर कर दिया।
रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे