Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-बोईंग-787 ड्रीमलाइनर में सीट नंबर 11A पर सवार यात्री रमेश कुमार विश्वास ने मौत को दी मात, लोग बोले-जेहि पर कृपा राम की होई…

Video-बोईंग-787 ड्रीमलाइनर में सीट नंबर 11A पर सवार यात्री रमेश कुमार विश्वास ने मौत को दी मात, लोग बोले-जेहि पर कृपा राम की होई…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोईंग-787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के बाद गुरुवार को क्रैश हो गया। अहमदाबाद विमान हादसे में सीट नंबर 11A के यात्री के लिए बचने की जानकारी सामने आई है। इस यात्री का नाम रमेश कुमार विश्वास बताया जा रहा है। 242 यात्रियों में से एक यात्री चमत्कारी रूप से बच गए।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

 

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

40 वर्षीय विश्वास कुमार ने बताया, ”जब मैं उठा तो मेरे चारों ओर लाशें बिखरी पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे। उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत जल्दी हुआ।” विश्वास के सीने, आंखों और पैरों पर चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है। लंदन के गैटविक जाने वाला एयर इंडिया का विमान – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर – क्रू मेंबर्स के सदस्यों सहित 242 लोगों को लेकर गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ा और कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

इसी विमान में यात्रा कर रहे विश्वास कुमार एक ब्रिटिश नागरिक हैं और कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने भारत आए थे। वह अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ वापस लंदन जाने के लिए प्लेन में सवार थे। विश्वाश के पास से बोर्डिंग पास भी मिला है। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से लंदन में रह रहे हैं और उनकी पत्नी और बच्चा भी लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय के साथ विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा, “हम दीव गए थे। वह मेरे साथ यात्रा कर रहे थे और अब मैं उन्हें नहीं ढूंढ पा रहा हूं। कृपया उन्हें ढूंढने में मेरी मदद करें।” विमान हादसे में घायल हुए लोगों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार देर शाम तक पुलिस ने 204 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है और यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

Advertisement