नई दिल्ली। श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shriram Janm Teerth Kshetra Trust) की तरफ से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी (Leader of Opposition in Lok Sabha Adhir Ranjan Chaudhary) को निमंत्रण भेजा था। इस समारोह को लेकर बुधवार को पार्टी के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चूंकि यह कार्यक्रम बीजेपी (BJP) व आरएसएस (RSS) का है। इसलिए पार्टी के तीनों नेता इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) श्री @Jairam_Ramesh जी का वक्तव्य- pic.twitter.com/K22nOQNqr5
— Congress (@INCIndia) January 10, 2024
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संसद सदस्य, महासचिव (संचार) जयराम रमेश के तरफ से बुधवार को जारी वक्तव्य में कहा है कि पिछले महीने, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उन्होंने कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है। 2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी एवं अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।