नई दिल्ली। संसद के सत्र के बीच कांग्रेस सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स में होने जा रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। सुरजेवाला ने टोल बढ़ोतरी को इसे बीजेपी का विश्वासघात बताया है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि देश में 85,000 करोड़ रुपये सालाना की टैक्स वसूली हो रही है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
कांग्रेस के मुकाबले 10 साल के भाजपा शासन में टोल टैक्स में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई
उन्होंने कहा कि भाजपा की जबरन टोल वसूली का सबसे बड़ा सबूत ये है कि कांग्रेस शासन के मुकाबले 10 साल के भाजपाई शासन में टोल टैक्स में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। सुरजेवाला ने कुछ आंकड़े भी जारी किए हैं। सुरजेवाला के अनुसार हरियाणा में 44 टोल प्लाज़ा से 1500 करोड़ की सालाना वसूली होती है। सुरजेवाला का दावा है कि केंद्र सरकार ने माना है कि जब देश में कांग्रेस की सरकार 2014-15 में गई, तो साल 2015-16 तक भी जनता से देश में सालाना टोल कलेक्शन मात्र 17,759 रुपये करोड़ था। साल 2024-25 में सालाना टोल कलेक्शन लगभग 85,000 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गया।
भारत सरकार ने माना है कि जब देश में कांग्रेस की सरकार 2014-15 में गई, तो साल 2015-16 तक भी जनता से देश में सालाना टोल कलेक्शन मात्र ₹17,759 करोड़ था।
साल 2024-25 में सालाना टोल कलेक्शन लगभग ₹85,000 करोड़ सालाना तक पहुँच गया।
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
भाजपा की ‘‘जबरन टोल वसूली’’ का इससे बड़ा सबूत… pic.twitter.com/OfIaU2is3d
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 31, 2025
हरियाणा चुका रहा है कीमत
सुरजेवाला ने कहा है कि साल में दो बार होने वाली टोल बढ़ोत्तरी की सबसे बड़ी कीमत हरियाणा की भोली-भाली जनता को अदा करनी पड़ती है क्योंकि हरियाणा का हर हिस्सा व जिला किसी न किसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है, तथा एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए हर वाहन को टोल प्लाज़ा से गुजरना ही पड़ता है। सुरजेवाला ने संसद में 28 नवंबर, 2024 को पेश की गई टोल सूची का हवाला देते हुए कहा कि जहां पूरे देश में 1063 टोल हैं, वहां अकेले हरियाणा में 44 टोल प्लाज़ा हैं। सुरजेवाला ने बताया कि साल 2023-24 में देश में सालाना टोल कलेक्शन बढ़कर 64,809 करोड़ रुपये हो गया, और साल 2024-25 में सालाना टोल कलेक्शन लगभग 85,000 रुपये करोड़ सालाना तक पहुंच गया।
पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
हरियाणा में कितनी वूसली?
सुरजेवाला के अनुसार हरियाणा के साधारण लोगों पर तो टोल का बोझ और अधिक है। हरियाणा के 44 टोल प्लाज़ा पर 1 अप्रैल, 2025 से 5 से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी लागू हो जाएगी। अकेले घरौंडा, करनाल के टोल से भाजपा सरकार सालाना 400 करोड़ रुपये से अधिक वसूलती है। पूरे हरियाणा प्रदेश से यह टोल वसूली 1500 करोड़ सालाना से अधिक है। 1 अप्रैल से होने वाली बढ़ोत्तरी के बाद 1500 करोड़ के साथ-साथ लगभग 200 करोड़ सालाना का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सुरजेवाला के अनुसार गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल पर 5 रुपये ज्यादा देने होंगे। खेड़की दौला टोल प्लाजा पर टैक्स में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इस टोल से रोज 60 से 70 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। अधिकतर वाहन मानेसर से दिल्ली या गुरुग्राम के बीच यात्रा करते हैं। यहां निजी कार, जीप और वैन के 85 रुपये, लाइट मोटर व्हीकल व मिनी बस के 125 रुपये और बस व ट्रक (2XL) के 255 रुपये लगेंगे।