बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शादी को लेकर एक्टर ने चौका देने वाला खुलासा किया है। बता दें एक्टर ने अपनी शादी लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया की आलिया उनकी पहली पत्नी नही है इससे पहली उनकी शादी हो चुकी है। उन्हे अपनी पहली पत्नी से मिलने का बेहद इंतज़ार है।बता दें एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी एक फैन लड़की पंडित जी के साथ उनकी फैमिली के बंगले पर आई थी और उसने उनके घर के गेट से ही शादी कर ली।
पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
रणबीर के घर के गेट के साथ लड़की ने लिए थे सात फेरे
रणबीर कपूर ने बताया कि उस फैन गर्ल ने उनके घर के गेट को एक्टर समझकर उससे शादी कर ली थी और अब वह अपनी पहली पत्नी से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
मैं उस लड़की से कभी नहीं मिला: रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने अपने मन की बात बताते हुए कहा कि लोग इसे पागलपन समझेंगे और गलत तरीके से पेश करेंगे। लेकिन मैं उस लड़की से एक बार मिलना चाहता हूं और मैं इसे पागलपन नहीं कहूंगा।
एक्टर वॉचमैन ने बताई थी पूरी घटना
रणबीर ने आगे कहा, ‘मेरे वॉचमैन ने मुझे बताया वह लड़की एक पंडित जी के साथ आई थी और उसने मेरे घर के गेट से शादी कर ली. उस घर में मैं अपने पैरेंट्स के साथ रहता था. उस समय मैं शहर से बाहर था और मैं आज तक मैं पहली पत्नी से नहीं मिला हूं’
पढ़ें :- IPL News : बिक गयी राजस्थान रॉयल्स, एरिज़ोना के उद्योगपति ने 15286 करोड़ रुपये में खरीदा
अब भी पहली पत्नी का इंतजार करते हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में आगे कैमरे में देखते हुए कहा कि मैं अब भी आपसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं, आलिया मेरी पहली पत्नी नहीं है.