Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 8 फरवरी 2022 का राशिफल: किस जातक के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, पढ़ें अपनी राशि का हाल

8 फरवरी 2022 का राशिफल: किस जातक के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, पढ़ें अपनी राशि का हाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope for February 8 2022 : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों के अनुसार दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

मेष राशिफल : आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहद अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत हो सकती है। किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

वृष राशिफल : वृष राशि के जातक के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को लाभ होगा। छात्रों को करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करेंगे ।

मिथुन राशिफल : इस राशि के जातको के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जातक को किस्मत का साथ मिलने में परेशानी होगी। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द दूर होगी।

कर्क राशिफल : इस राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा और मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के विवाहित जातक की किस्मत आज चमक सकती है। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

सिंह राशिफल : सिंह राशि के लिए बेहतरीन रहेगा और कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास होगा। इस राशि के लोगों को बिजनेस बढ़ाने के लिये बेहतर सुझाव मिलेंगे।

कन्या राशिफल :आज अपने राशिफल के अनुसार सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बरकरार रहेगी।

तुला राशिफल : आज का दिन इस राशि के जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामलों में किसी पर भी भरोसा करने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आज खर्च बढ़ सकता है। आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है ।

वृश्चिक राशिफल : आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बढिया रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशिफल : आज का दिन इस राशि के जातक के लिए बेहतर रहेगा। आज समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

मकर राशिफल : इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से काम करें, लाभदायक साबित होगा। प्रेम के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचना चाहिए। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ राशिफल : आज का दिन कुंभ राशिफल के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी धन लाभ मिलने वाला है। खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे।

मीन राशिफल : मीन राशिफल के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय भावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करें फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।

Advertisement