Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 6 July 2023 ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन राशि जातकों का दिन रहेगा बेहद ख़ास, इन्हें मिलेगा धन लाभ

6 July 2023 ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन राशि जातकों का दिन रहेगा बेहद ख़ास, इन्हें मिलेगा धन लाभ

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।  गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखें। आपके मन में नये-नये विचार आ सकते हैं। कुटिल मित्रों की पहचान हो सकती है।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

वृषभ राशिफल 

योजनाओं को पूरी तरह से कार्यान्वित कर पायेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक विलासिता का मजा लेंगे।नौकरी सम्बन्धी परेशानी का समाधान होगा। विवाह योग्य युवाओं का विवाह तय हो सकता है। लाभ होगा।

मिथुन राशिफल 

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं।  व्यवसाय में बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। किसी विवाद समाधान मिलेगा।

कर्क राशिफल 

युवा अपनी योग्यता का परिचय देंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों की पढ़ाई में परेशानियाँ होंगी। धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। नए काम की शुरूआत होने की सम्भावना है। दुष्ट लोगों की संगत से बचें।

सिंह राशिफल  

धर्म कर्म प में रुचि रहेगी। सेहत सम्बंधित परेशानी से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। दोपहर के बाद आर्थिक संकट दूर हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको लाभ होगा। परिवार के लोगों से चर्चा करेंगे। निजी चर्चा हर किसी से न करें।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

कन्या राशिफल  

धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिये। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। कारोबार में बिक्री बढ़ने की सम्भावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्या दूर होगी।

तुला राशिफल 

आपके मान सम्मान में कमी आ सकती है। अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। मौसम की वजह से एलर्जी व परेशानी होगी। खानपान के प्रति लापरवाही न करें। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल  

सकारात्मक परिवर्तनों स्वीकारें। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा। आपकी कामयाबी की सर्वत्र चर्चा होगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लम्बे समय से चली समस्या का समाधान होगा। तनाव दूर होगा। धन की बचत का प्रयास करेंगे।

धनु राशिफल  

यात्राओं की योजना बना सकते हैं। नयी स्किल्स सीखने के लिये बहुत अच्छा समय है। आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सम्भल कर निवेश करें। पुराने मित्रों के साथ गेटटुगेदर कर सकते हैं।

मकर राशिफल 

किसी गलतफहमी के कारण सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या को हिस्सा बना लें। अभिमान से आपको दूर रहना चाहिये। सोच समझकर फैसले लें।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

कुंभ राशिफल 

विवाद दूर होंगे। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग सम्बन्धी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की सम्भावना है। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व बढ़ेंगे। साहस में वृद्धि होगी।

मीन राशिफल 

कारोबार को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। रिसर्च सम्बन्धी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है। धन को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

Advertisement