Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vijay Deverakonda को रश्मिका मंदाना ने दी बधाई, पोस्ट शेयर कर लिखा- क्यूटेस्ट

Vijay Deverakonda को रश्मिका मंदाना ने दी बधाई, पोस्ट शेयर कर लिखा- क्यूटेस्ट

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Vijay Deverakonda:  साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वे इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘फैमिली स्टार’ को लेकर लाइमलाइट में हैं, जो 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय और मृणाल ठाकुर (Mrinal Thakur) स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। इस ट्रेलर को देखने के बाद विजय की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अपनी खुशी बयां करने से खुद को नहीं रोक पाईं।

पढ़ें :- '10 जगह मुंह मारने वाला....' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उड़ाया मजाक, दूसरे पति को लेकर कह दी बड़ी बात?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट कर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दे दी। रश्मिका ने लिखा, “मैं अपने डार्लिंग परशुराम पेटला और विजय देवरकोंडा को फैमिली स्टार के लिए बधाई देती हूं। ये 5 अप्रैल को आ रही है। बहुत उत्साहित हूं। आपके हाथ में पहले से ही एक सफलता है। पार्टी चाहिए। मृणाल ठाकुर ऑल द बेस्ट माय लव।” रश्मिका की पोस्ट पर विजय ने कमेंट कर लिखा, ‘क्यूटेस्ट।’

पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर

रश्मिका इससे पहले विजय व परशुराम के साथ ब्लॉकबस्टर मूवी ‘गीता गोविंदम’ दे चुकी हैं। रश्मिका और विजय कथित तौर पर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस बीच ‘लाइगर’ की असफलता के बाद से विजय अगली हिट मूवी की तलाश में हैं। दूसरी ओर, रश्मिका की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ थी, जो सुपरहिट रही।

Advertisement