1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार छू गई सबके दिल को, बोलीं-‘हुजूर, बस एक मौका दे दीजिए …’

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार छू गई सबके दिल को, बोलीं-‘हुजूर, बस एक मौका दे दीजिए …’

यूपी के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) के कुंडा स्थित बेंती राजभवन (Benti Raj Bhavan) में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Peethadheeshwar Dhirendra Krishna Shastri) की भव्य श्रीराम कथा की खबर आते ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है। इसी बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh, alias Raja Bhaiya) की पत्नी भानवी कुमारी (Bhanvi Kumari) की एक भावुक अपील सबके दिल को छू गई है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) के कुंडा स्थित बेंती राजभवन (Benti Raj Bhavan) में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Peethadheeshwar Dhirendra Krishna Shastri) की भव्य श्रीराम कथा की खबर आते ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है। इसी बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh, alias Raja Bhaiya) की पत्नी भानवी कुमारी (Bhanvi Kumari) की एक भावुक अपील सबके दिल को छू गई है।

पढ़ें :- pushkar mela 'badal' : पुष्कर मेले में 'बादल' को देखने उमड़ी भीड़ , 40 बाउंसर के साथ हुई शाही एंट्री 

भानवी कुमार ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानें क्या कहा?

भानवी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि कथा का समाचार पाकर उनका मन श्रद्धा, आस्था और भावनाओं से अभिभूत है। उनकी हार्दिक अभिलाषा है कि उन्हें इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने, बाबा बागेश्वर के दर्शन करने और प्रभु श्रीराम की दिव्य कथा सुनने का सौभाग्य मिले। उन्होंने अपने हजूर रघुराज प्रताप सिंह से निवेदन किया है कि वे उनकी इस धार्मिक अभिलाषा का सम्मान करते हुए उन्हें कथा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करें, ताकि कथा श्रवण का लाभ पूरे परिवार को मिल सके।

परिवार में फिर से प्रेम, एकजुटता, सद्भाव का वातावरण बने

पढ़ें :- अखिलेश ने अधिकारियों को चेताया, बोले- अगर फॉर्म-6 के जरिए गलत वोटर का नाम जोड़ने में मदद की तो अगला ठिकाना जेल होगा

भानवी ने प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से परिवार में व्याप्त नकारात्मकता, कटुता और अशांति का अंत हो। प्रतिकूल परिस्थितियों से मुक्ति मिले और परिवार में फिर से प्रेम, विश्वास, एकजुटता, सद्भाव और खुशहाली का वातावरण बने। उन्होंने बाबा बागेश्वर सरकार से भी प्रार्थना की है कि वे अपने आशीर्वाद से परिवार की नकारात्मकता दूर करें और सकारात्मकता, प्रेम और सद्भाव का संचार करें। साथ ही कथा में शामिल होने की उनकी अभिलाषा पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त करें।

कामना की- यह कथा समाज में सकारात्मकता फैलाए

पोस्ट में भानवी का कहना है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, करुणा, धैर्य और पारिवारिक मूल्यों की दिव्य प्रेरणा है। प्रभु श्रीराम के आदर्श परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान और समरसता बनाए रखने की सीख देते हैं। उन्होंने कामना की है कि यह कथा परिवारों को जोड़ने, रिश्तों में विश्वास जगाने और समाज में सकारात्मकता फैलाने वाला पावन अवसर बने।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...