Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राष्ट्रपति भवन का ‘दरबार हॉल’ अब ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ अब ‘अशोक मंडप’, बदले नाम

राष्ट्रपति भवन का ‘दरबार हॉल’ अब ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ अब ‘अशोक मंडप’, बदले नाम

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) के अंदर स्थित दरबार हॉल (Durbar Hall) और अशोक हॉल (Ashoka Hall)  का नाम गुरुवार को बदल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के तरफ जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप (Ganatantra Mandap)और अशोक हॉल (Ashoka Hall)  का नाम अशोक मंडप (Ashok Mandap) होगा। दरबार हॉल वह जगह है, जहां राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जबकि अशोक हॉल (Ashoka Hall) मूल रूप से एक बॉलरूम था। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘दरबार’, जिसका तात्पर्य भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है, भारत के गणतंत्र बनने के बाद प्रासंगिकता खो चुका है।

पढ़ें :- Grooming Gang Scandal : 13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया रेप ,ब्रिटिश संसद का दावा ज्यादातर आरोपी पाकिस्तानी मूल के

राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ का नाम बदलने पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन ‘शहंशाह’ की अवधारणा है।

Advertisement