Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RBI ने ₹10 और ₹500 के नोटों की नई सीरीज जारी , रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किए हस्ताक्षर

RBI ने ₹10 और ₹500 के नोटों की नई सीरीज जारी , रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किए हस्ताक्षर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  से ₹10 और ₹500 के नोटों की नई सीरीज शुक्रवार को जारी की। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा (Reserve Bank Governor Sanjay Malhotra) ने हस्ताक्षर कर दिये हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक शीघ्र ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 10 और 500 रुपये के बैंकनोट जारी करेगा। इन नोटों का डिज़ाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 10 रुपये और 500 रुपये के बैंकनोटों के समान है। रिजर्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए 10 रुपये के मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। रिजर्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 500 रुपये के मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट भी वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने पिछले महीने गवर्नर मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर वाले 100 और 200 रुपये के बैंक नोट जारी करने की घोषणा की थी। मल्होत्रा ​​ने दिसंबर, 2024 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement