RCB New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए टीम की कमान रजत मनोहर पाटीदार (Rajat Manohar Patidar) के हाथों में सौंपी गई है। रजत का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में आरसीबी (RCB) की ओर से खेलते हुए कमाल का रहा है। वहीं, घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचाया था। रजत ने पिछले सीजन खेले 15 मैचों में 177 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 395 रन ठोके थे।
पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
CAPTAIN RAJAT MANOHAR PATIDAR. 🫡
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 13, 2025
रजत बने आरसीबी के नए कप्तान
पढ़ें :- असम में वोटिंग के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या के किए दर्शन, पत्नी रिनिकी भुइयां की भी रहीं मौजूद
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए टीम की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में सौंपी है। माना जा रहा था कि आरसीबी (RCB) की कप्तानी एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) को दी जा सकती है। हालांकि, विराट के कैप्टेंसी में दिलचस्पी नहीं दिखाने के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आगामी सीजन के लिए रजत को कप्तान बनाने का फैसला किया है। रजत के पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव मौजूद है। उन्होंने अपनी कैप्टेंसी में मध्य प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचाया था।