Realme Neo 7 SE Specifications: पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी एक बड़ा धमाका करने की तैयारी है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी बैटरी और पावरफुल रैम वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है। यह अपकमिंग फोन Realme Neo 7 SE होगा। जिसकी कुछ डिटेल्स लिस्टिंग के बाद सामने आ चुकी है। नया रियलमी स्मार्टफोन वीवो, ओप्पो जैसे ब्रांड के फोन्स को सीधी टक्कर देगा।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
लीक्स में TENAA लिस्टिंग में Realme Neo 7 SE स्मार्टफोन की फोटो और डिटेल्स को शेयर किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग रियलमी फोन में 6850mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसमें 6.78 इंच का एमोलेड पैनल वाला डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मिलेगा। साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Realme Neo 7 SE को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 8GB/15GB/24GB RAM के ऑप्शन मिल सकते हैं। जबकि फोन में 128GB/256GB/512GB/ 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी पहली ही कंफर्म कर चुकी है कि Realme Neo 7 SE में डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट मिलने वाला है। फोन में इन डिस्प्ले बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। वहीं, स्मार्ट डिवाइसेस को कंट्रोल करने के लिए IR ब्लास्टर फीचर भी मिलेगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।