Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Realme Watch S5 :  20 दिन तक की बैटरी लाइफ ,  लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले वाली ये नई वॉच

Realme Watch S5 :  20 दिन तक की बैटरी लाइफ ,  लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले वाली ये नई वॉच

By अनूप कुमार 
Updated Date

Realme Watch S5 :  रियलमी वॉच S5 को Realme 16T के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। इस वॉच को दो रंग विकल्प में उतारा गया है। इस वॉच की खास बात ये है कि इसमें आपको कई हेल्थ और Fitness Tracking Features मिलेंगे, ये वॉच 110 स्पोर्ट्स मोड्स और Bluetooth Calling Support करती है। इस वॉच के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और इसमें कौन-कौन सी खूबियां मिलेंगी? आइए जानते हैं।

पढ़ें :- अब घर पर Lumio Arc 7 (2026) के साथ लें सिनेमा हॉल का मजा, 120-इंच प्रोजेक्शन और 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद

 कीमत
इस स्मार्टवॉच की कीमत 7999 रुपए तय की गई है।

कलर
इस फोन को सैंड व्हाइट और रॉक ग्रे दो कलर ऑप्शन्स में खरीद पाएंगे।

सेल
वहीं सेल की बात करें तो इस वॉच की बिक्री 5 जून दोपहर 12 बजे से कंपनी की साइट पर शुरू हो जाएगी।

एमोलेड डिस्प्ले
इस स्मार्टवॉच में 1.97 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 1500 निट्स ब्राइटनेस, 60Hz रिफ्रेश रेट और Always-On AMOLED Display Support के साथ आती है।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन

ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट
ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट वाली ये वॉच ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट हो जाती है जिससे कि आप अपनी कलाई से ही वॉच के जरिए कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स मोड्स
इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं जिनमें रनिंग, साइकलिंग, योगा और बैडमिंटन शामिल हैं।

Advertisement