Red Sea Houthi Rebels : लाल सागर में व्यापारिक जहाजों के लिए चुनौती बन रहे हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने उनके जहाजों को मिसाइलों को तबाह कर दिया। इस हमले में 10 विद्रोही मारे गए हैं। US ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों पर कार्रवाई करते हुए उसके तीन जहाज को डुबो दिया। लाल सागर और अरब सागर पर व्यापारी जहाज पर हूती विद्रोहियों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। सिंगापुर के ध्वज वाले मार्सक हांग्जो (Singapore-flagged Maersk Hangzhou) पर हूती विद्रोहियों ने चढ़ने का प्रयास किया। इस हमले के जवाब में रविवार को अमेरिका के हेलीकॉप्टर ने हूती विद्रोहियों को निशाना बनाते हुए उनके जहाजों को मिसाइलों को तबाह कर दिया।
पढ़ें :- Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल
खबरों के अनुसार, अनुसार, हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने कहा कि लाल सागर में अमेरिकी सेना द्वारा उनकी नौकाओं पर हमला किए जाने के बाद 10 हूती सैनिकों की मौत हो गई है।
गौरतलब है कि हूतियों ने लाल सागर शिपिंग लेन में जहाजों को लगातार हमलों से निशाना बनाया है, उनका कहना है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में हैं। इन हमलों के कारण वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस मार्ग असुरक्षा बढ़ने लगी है। लगातार हमलों को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका ने लाल सागर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।