Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi Turbo 5 Sale :  रेडमी टर्बो 5 की बिक्री शुरू, जानें कितना मिलेगा  डिस्काउंट?

Redmi Turbo 5 Sale :  रेडमी टर्बो 5 की बिक्री शुरू, जानें कितना मिलेगा  डिस्काउंट?

By अनूप कुमार 
Updated Date

Redmi Turbo 5 Sale :  स्मार्ट फोन रेडमी टर्बो 5 अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह Xiaomi की Turbo सीरीज का देश में पहला स्मार्टफोन है। वहीं किमत की बात करें तो Xiaomi ने अपना नया Redmi Turbo 5 भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया । इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹37,999 रखी गई है। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए आपको ₹40,999 खर्च करने होंगे।

पढ़ें :- 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, चेक करें डिटेल्स

स्टोरेज
रेडमी टर्बो 5 फोन में आपको दमदार MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया हैं।

बैटरी पावर
बैटरी की बात करें तो इसमें बहुत बड़ी 7,540mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

कलर
यह फोन Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White जैसे स्टाइलिश रंगों में आता है।

इंस्टेंट डिस्काउंट
अगर आपके पास SBI, ICICI या Axis Bank का कार्ड है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। फोन खरीदते वक्त आपको तुरंत ₹2,000 का Instant Discount भी मिल जाएगा। यह स्मार्टफोन अभी Amazon, Mi.com और Xiaomi के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

पढ़ें :- Redmi Turbo 5 : रेडमी टर्बो 5 की पहली Sale शुरू! ,  मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

डिस्प्ले
इसमें 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 nits है। साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

कैमरा
फोन के पीछे 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है. साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 20MP का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps तक), फास्ट बर्स्ट शॉट्स और AI-बेस्ड एडिटिंग टूल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Advertisement