Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Booster Dose के बीच गैप को 9 माह से घटाकर छह महीने कर दिया, केंद्र ने बदला नियम

Booster Dose के बीच गैप को 9 माह से घटाकर छह महीने कर दिया, केंद्र ने बदला नियम

By संतोष सिंह 
Updated Date

Covid-19 Booster dose gap duration revised: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोविड-19 (Covid-19) एहतियाती खुराक को लेकर अहम फैसला लिया है। मंत्रालय ने खुराक के अंतर को मौजूदा 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है। 18 साल के ऊपर उम्र के लोग अब वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के 6 महीने बाद एहतियाती डोज लगवा सकेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Health Secretary Rajesh Bhushan) ने पत्र भी जारी किया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

18-59 साल के लिए बूस्टर डोज
नई एडवाइजरी के मुताबिक एसटीएससी ने कोरोना की बूस्टर डोज या प्रिकॉशनरी डोज के बीच के गैप को 6 महीने या 26 सप्ताह माना है। इस पर एनटीएजीआई ने अपनी संस्तुति दे दी है। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि 18 से 59 साल के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को 6 महीने या 26 सप्ताह के अंतराल के बाद दूसरी डोज दी जाए। यानी यदि आज किसी ने वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है तो आज से 6 महीने पूरा होने के दिन वह बूस्टर डोज की दूसरी खुराक लगा सकता है।

60 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज
इसके अलावा जो व्यक्ति 60 साल से ज्यादा के हैं, उन्हें सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में बूस्टर डोज मिलेगी। उनके लिए भी दो बूस्टर डोज के बीच का गैप छह महीने ही होगा। हेल्थवर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को भी मुफ्त में बूस्टर डोज लगेगी। इस वैक्सीन से संबंधित जानकारी को कोविन एप पर अपलोड कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार करना होगा।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement